{"_id":"66db8adf8b661722fa0aaf54","slug":"tension-over-removal-of-grave-during-flyover-construction-police-arrived-varanasi-news-c-20-vns1056-719016-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फ्लाईओवर निर्माण के दौरान कब्र हटाने पर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने शांत कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फ्लाईओवर निर्माण के दौरान कब्र हटाने पर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने शांत कराया मामला
Sat, 07 Sep 2024 04:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:08 PM IST
सार
फ्लाईओवर निर्माण के दौरान कब्र हटाने पर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बीच में आ रही कब्र को हटाने पर दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बाबा श्री लाट भैरव मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के पास कब्र के पक्के निर्माण का हिंदू समाज ने विरोध किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। प्रशासनिक आदेश के बाद सेतु निगम की टीम ने अविलंब जेसीबी मशीन लगवाकर निर्माण को हटाकर यथास्थान पर रखवा दिया।
लाटभैरव मंदिर के पीछे अनधिकृत रूप से निर्माण कराए जाने की जानकारी मिली। श्री कपाल भैरव प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विरोध जताया। हिंदू पक्ष का कहना था कि जब इस पूरे परिसर में किसी प्रकार के निर्माण पर रोक है तो नया कार्य क्यों किया गया? पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि कज्जाकपुरा फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के दौरान कब्र बीच में आ रही थी। इससे पाइलिंग का काम नहीं हो पा रहा था।
मुस्लिम पक्ष से बात कर कब्र को शिफ्ट करने पर सहमति बनी, लेकिन न पुलिस को जानकारी दी गई और न ही हिंदू पक्ष से बात की गई। इस परिक्षेत्र में कोई भी निर्माण प्रतिबंधित है, क्योंकि पूरा मामला न्यायालय में है।
विज्ञापन
आदमपुर थाने के एसएचओ ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद नए निर्माण हटाने पर सहमति बनी और कोई भी नया कार्य बिना अनुमति के नहीं किया जाएगा। इस दौरान छोटेलाल जायसवाल, मुन्ना लाल यादव, विक्रम सिंह राठौर, बच्चे लाल बिंद, शिवम अग्रहरि, मंदीप सोनकर मौजूद रहे।