फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tension increased due to an audio viral in two sections of villages bairiya ballia

यूपी: एक ऑडियो वायरल होने पर दो वर्गों में बढ़ा तनाव, नाबालिग को लिया हिरासत में

Wed, 20 Nov 2019 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Nov 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
Tension increased due to an audio viral in two sections of villages bairiya ballia
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में व्हाट्सएप पर वायरल हुए एक अश्लील आडियो से दो वर्गों में तनाव बढ़ गया है। मामला जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इससे आसपास के गांवों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग लड़के ने एक वर्ग की लड़कियों-महिलाओं को लेकर भोजपुरी गीत गाया गया है। आरोप है कि इसमें अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई हैं।
विज्ञापन


हालांकि मामले में पुलिस ने मंगलवार(19 नवंबर) की दोपहर से ही संबंधित नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और अब आडियो बनवाने में उसकी सहायता करने वालों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आडियो वायरल होने से इलाके के कई गांवों में माहौल बहुत बिगड़ा हुआ है और यदि प्रशासन व पुलिस ने फौरी कार्रवाई नहीं की तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मुकदमा कायम कर जेल भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed