{"_id":"5a241b164f1c1ba7668b7dd0","slug":"tension-between-two-community-to-cricket-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलने के विवाद में दो समुदाय के लोगों में मारपीट से तनाव, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खेलने के विवाद में दो समुदाय के लोगों में मारपीट से तनाव, पुलिस तैनात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कन्हई सराय में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में दो अलग-अलग समुदायों के युवकों में जमकर मारपीट हुई। नो बॉल को लेकर शुरू हुए विवाद में युवक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के तीन लोगों को बुरी तरह पीटा गया।
तीनों के सिर फट गए। घटना की खबर पाते ही दोनों समुदाय के लोग मौके पर जुटने लगे। तब तक पहुंची पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा। इस मामले में शाम तक दो नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
केशरीपुर गांव के लड़के लोहता के कन्हई सराय के लड़कों के साथ रविवार की दोपहर दीवान शाह मस्तान बाबा की मजार के समीप क्रिकेट मैच खेल रहे थे। मैच जीतने वाले को दो सौ रुपये मिलने थे।

नो बॉल को लेकर हुआ विवाद
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट मैच के दौरान केशरीपुर की टीम बॉलिंग कर रही थी। इसी दौरान नो बॉल को लेकर खिलाड़ियों में विवाद हो गया। आरोप है कि कन्हई सराय के लड़कों ने केशरीपुर के राजकुमार, सरोज और किशन को रॉड और ईंट से मारकर जख्मी कर दिया।
घटना की सूचना केशरीपुर गांव पहुंची तो उधर से गांव के काफी लोग कन्हई सराय की तरफ बढ़े। कन्हई सराय के लोग भी सामने आ गए। मामला दो समुदाय का होने के चलते तूल पकड़ने लगा। घटना की सूचना पर लोहता और रोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा।
मौके पर तनाव को देखते हुए लोहता-रोहनिया रोड पर कन्हई सराय और मस्तान बाबा की मजार के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। घायल सरोज की तहरीर पर कन्हई सराय के जहमत और कल्लू सहित बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।