{"_id":"643eeeccb1e258c2880438b4","slug":"ten-thousand-students-will-get-scholarship-varanasi-news-c-20-vns1013-162091-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दस हजार छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, पढ़ाई की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दस हजार छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, पढ़ाई की राह होगी आसान
विज्ञापन
दस हजार छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, पढ़ाई की राह होगी आसान
आज तक आवेदन कर सकेंगे अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र
पोर्टल पर लंबित थे आवेदन, शासन ने दिया एक और मौका
वाराणसी। जिले के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। दस हजार छात्र के आवेदन लंबित रह गए थे, अब शासन ने उन्हें एक और मौका दिया है। ऐसे छात्र 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। छात्रवृत्ति मिलने से उनकी आगे की पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी।
विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को समाज कल्याण विभाग की ओर से अलग-अलग कक्षावार छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। पिछले दिनों अनुसूचित जाति, जनजाति की छात्रवृत्ति के लिए छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। कुछ फॉर्म स्वीकृत हो गए थे, लेकिन करीब दस हजार छात्रों के आवेदन पोर्टल पर लंबित रह गए थे। इसकी जानकारी जब आवेदकों को हुई तो वह परेशान हो गए। इसके बाद से छात्र विद्यालय से लेकर समाज कल्याण विभाग तक का चक्कर काट रहे थे। साथ ही उन्होंने शासन से एक और मौका देने की गुहार भी लगाई थी। 17 अप्रैल से शुरू प्रक्रिया में बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। अब छात्रों के पास केवल 19 अप्रैल तक का मौका है।
यह भी जानना है जरूरी
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल
सत्यापन : 20 अप्रैल से एक मई तक
सुधार : दो मई से बारह मई तक
जमा की अंतिम तिथि : 13 मई
शासन के निर्देश पर ही अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को आवेदन का एक मौका दिया गया है। 19 अप्रैल तक आवेदन आने के बाद नियमानुसार इस दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। - जीआर प्रजापति, जिला समाज कल्याण अधिकारी