फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ten thousand students in problem for Hostel at Bhu

दस हजार स्टूडेंट्स झेल रहे हास्टल की कमी

Fri, 03 Apr 2015 01:47 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand students in problem for Hostel at Bhu

वाराणसी। एशिया के सबसे बड़े आवासीय परिसर वाले बीएचयू में स्टूडेंट्स हास्टल की कमी से जूझ रहे हैं। विश्वविद्यालय के करीब दस हजार विद्यार्थी कैंपस से बाहर रूम लेकर या फिर लॉज में रहने को मजबूर हैं। वजह ये कि उन्हें कैंपस में हास्टल ही नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

नौबत यह आ गई है कि हास्टलों की कमी के चलते अब विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कालर्स को हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) देने की तैयारी की जा रही है। शुरुआत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से हुई है।
विज्ञापन

तीस हजार छात्र-छात्राओं वाले बीएचयू में देश ही नहीं विदेश के भी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से करीब तीस प्रतिशत छात्र-छात्राओं को ही हास्टल की सुविधा मिल पा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

। यानी नौ हजार छात्र ही कैंपस में रह रहे हैं। सिटी डेलीगेसी के छात्र-छात्राओं को छोड़ दिया जाए तो करीब दस हजार स्टूडेंट कैंपस के बाहर रूम लेकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। यूं तो कैंपस में भारतीय छात्रों के लिए 70 और विदेशी छात्रों के लिए चार हास्टल हैं। लेकिन ये हास्टल छात्र-छात्राओं के आवास की कमी को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कैंपस में तीन और हास्टल बनाए जा रहे हैं।
हास्टल की कमी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को झेलनी पड़ रही है। कैंपस के बाहर रूम लेकर रहने से उनके अभिभावकों को उनकी सुरक्षा की चिंता परेशान करती है।
 वहीं खान-पान भी उनकी अध्ययन को बाधित करता है। बाहर रूम लेकर रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ खाना बनाना बड़ी समस्या है।
बीएचयू में हास्टल की कमी के चलते ही कैंपस से सटे लंका, छित्तूपुर, सीरगोवर्धन, करौंदी, हैदराबाद गेट सहित नरिया, दुर्गाकुंड तक हास्टल, पेइंग गेस्ट, लॉज का कारोबार फलफूल रहा है। कैंपस के करीब दस हजार से अधिक छात्र-छात्राएं प्राइवेट हास्टल, लॉज और पेइंग गेस्ट के तौर रह रहे हैं।  

----
बीएचयू - 30,000 विद्यार्थी
आईआईटी बीएचयू - 5000 विद्यार्थी
--
कैंपस में कुल हास्टल - 74
बीएचयू - 58 हास्टल
आईआईटी - 12 हास्टल
विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए - चार हास्टल
हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को हास्टल की सुविधा उपलब्ध करा सकें। इसके लिए सभी संकाय प्रमुखों से भी उनके स्तर पर हास्टल के लिए यूजीसी से ग्रांट के लिए प्रयास करने को कहा गया है। आगामी सत्र में छात्राओं के लिए दो हास्टल और छात्रों के दो हास्टलों के एक्सटेंशन की सौगात मिलेगी।
- प्रो. एमके सिंह, छात्र अधिष्ठाता, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed