{"_id":"5b33baa54f1c1bed778b645c","slug":"ten-bsf-soldiers-missing-from-train-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रा के दौरान बीएसएफ के 10 जवान लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में यात्रा के दौरान बीएसएफ के 10 जवान लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से जम्मू के लिए आर्मी स्पेशल ट्रेन से चले बीएसएफ 83वीं बटालियन के दस जवान वर्धमान और धनबाद रेलवे स्टेशनों के बीच लापता हो गए। अधिकारियों ने ट्रेन के यूपी के मुगलसराय पहुंचने पर जीआरपी में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया।
जीआरपी को बीएसएफ के एसआई सुखबीर सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से 83 वीं बीएन बटालियन के बीएसएफ जवानों को लेकर आर्मी स्पेशल ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हुई थी। वर्धमान व धनबाद स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव हुआ था।
ट्रेन के इन स्टेशनों से रवाना होने के बाद जवानों की गिनती हुई तो 10 गायब मिले। इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। बुधवार की शाम तीन बजे मुगलसराय में ट्रेन के पहुंचते ही बीएसएफ कंपनी कमांडर के निर्देश पर जीआरपी थाने में जवानों के गायब होने की तहरीर दी गई।
विज्ञापन
तहरीर में बीएसएफ जवान प्रदीप सिंह के वर्धमान और शिव सिंह, कैलाश कुमार, दीपक कुमार, दीपक सिंह, अमित कुमार, चवन सिंह, अश्वनी कुमार, रोहित वर्मा व गोविंद कुमार के धनबाद स्टेशन से गायब होने की आशंका जताई गई है। जीआरपी के एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रिपोर्ट संबंधित जीआरपी थाने को भेजी जाएगी।