फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temporary police outpost will opened in Tent City in varanasi Inspector rank will made in charge

Varanasi: गंगा पार टेंट सिटी में खुलेगी अस्थाई पुलिस चौकी, इंस्पेक्टर रैंक को बनाया जाएगा प्रभारी

Wed, 04 Jan 2023 07:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 07:14 PM IST
सार

गंगा के सुरम्य तट पर बस रही टेंट सिटी लोगों के लिए 15 जनवरी से उपलब्ध होगी। बुकिंग जारी है। टेंट सिटी की सुरक्षा खुद निर्माण कंपनी करेगी। कानून व्यवस्था के लिहाज से कमिश्नरेट पुलिस की अस्थाई चौकी खुलेगी। 

विज्ञापन
Temporary police outpost will opened in Tent City in varanasi Inspector rank will made in charge
वाराणसी में गंगा पार बस रही टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा पार रेती पर बस रहे टेंट सिटी की सुरक्षा खुद कंपनी करेगी। कानून व्यवस्था के लिहाज से कमिश्नरेट पुलिस की अस्थाई चौकी खुलेगी। जिसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और चार हेड कांस्टेबल की तैनाती होगी। सभी की आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी रहेगी। पेट्रोलिंग और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अस्थाई पुलिस चौकी पर होगी।

विज्ञापन


हफ्ते भर के अंदर ही चौकी पर तैनात होने वाले प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि टेंट सिटी का निर्माण करने वाली कंपनी लल्लू एंड संस और गुजरात की कंपनी प्रिवेज कम्यूनिकेशन की अपनी खुद की सुरक्षा होगी। कंपनी की ओर सिक्योरिटी गार्ड रखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

पर्यटकों की 24 घंटे निगरानी

सीसी कैमरे का जाल कंपनी बिछा चुकी है। अंदर कंट्रोल रूम बनाया गया है। टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों की 24 घंटे की निगरानी होगी। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कमिश्नरेट पुलिस के कंधे पर है। अस्थाई चौकी खोली जाएगी, जिसमें इंस्पेक्टर रैंक को प्रभारी बनाया जाएगा। दो एसआई और चार कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नमो घाट होगा टेंट सिटी का प्रवेश द्वार

Temporary police outpost will opened in Tent City in varanasi Inspector rank will made in charge
टेंट सिटी में 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं - फोटो : अमर उजाला

गंगा के सुरम्य तट पर बस रही टेंट सिटी तक जाने के लिए नमो घाट पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। सैलानियों को पहले नमो घाट आना होगा, फिर नाव से काशी की अद्भुत छटा निहारते हुए गंगा पार टेंट सिटी तक जाया जा सकेगा। इसके लिए मोटरबोट के इंतजाम भी किए गए हैं। गुजरात के कच्छ के रणोत्सव की तर्ज पर तंबुओं के शहर में काशी महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। जनवरी से मई तक कई आयोजनों की शृंखला के जरिये पर्यटकों को जोड़ा जाएगा।

रणोत्सव की तर्ज पर काशी महोत्सव

Temporary police outpost will opened in Tent City in varanasi Inspector rank will made in charge
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

टेंट सिटी के पर्यटकों को काशी के धर्म, कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सैलानियों के पैकेज को भी विस्तार दिया जा रहा है। पैकेज में पूरे बनारस के धर्म, कला और साहित्य को समाहित करने का प्रयास किया गया है। दो रात और तीन दिन या इससे ज्यादा दिन का पैकेज लेेने वाले पर्यटकों को सिटी टूर सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। टेंट सिटी बसाने वाली कंपनियां भी पर्यटकों की सुविधा का ख्याल रख रही हैं।

कंपनियों की तरफ से मोटर बोट के इंतजाम किए जा रहे हैं। सैलानी टेंट सिटी में 15 जनवरी से ठहरेंगे। लिहाजा, पर्यटन का केंद्र भी बनाया जा रहा है। पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा रहेगी। यहां स्पीड बोट, बनाना बोट, ऑल टैरेन मोटरसाइकिल (एटीवी) सहित अन्य तरह की खेल की सुविधाएं भी होंगी। दरअसल, उद्घाटन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed