फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temple servant murdered by strangulation in mirzapur up

यूपी: शिव मंदिर में सेवादार की गला रेतकर हत्या, नवरात्रि में बलि देने की आशंका

Mon, 19 Oct 2020 02:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Oct 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Temple servant murdered by strangulation in mirzapur up
मंदिर के पास जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंदिर में सेवा का काम करने वाले की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना जिले में चील्ह थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव में स्थित शिव मंदिर में हुई है। शव मंदिर के अंदर पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

सुबह पूजा करने पहुंची महिला ने शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय लोग एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। एसपी व एएसपी, सीओ सदर के आने पर पुलिस शव को ले गई। नवरात्र में बलि चढ़ाने की आशंका भी जताई जा रही है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस ने कई लोगों को उठाया है।
विज्ञापन



धौरहरा गांव निवासी मुन्ना(25) पुत्र राम सजीवन सरोज गांव के ही हनुमान, शिव व बरम बाबा के मंदिर में सेवा का कार्य करता था। रात में वह खाना खाकर मंदिर पर सोने आया था। रात में वह चबूतरे पर सोया था। सुबह साढ़े पांच बजे गांव की एक महिला मंदिर में पूजा करने पहुंची तो मंदिर में गला रेता हुआ शव पड़ा देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Temple servant murdered by strangulation in mirzapur up
एसपी के पहुंचने पर मौजूद परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को मंदिर से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाह रही थी, लेकिन परिजन शव न ले जाने के लिए अड़ गए। परिजन हत्यारों को पकड़ने व एसपी के आने की मांग करते रहे।

सूचना पर एसपी अजय कुमार सिंह व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने मंदिर के अंदर बलि देने की नियत से उसकी हत्या की है। युवक का शव मंदिर के अंदर दरवाजे पर पड़ा था। उसके पैर शिवलिंग की ओर सिर मंदिर के बाहर की ओर दरवाजे पर पड़ा था।

परिजनों से पूछताछ के बाद मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस कई लोगों को उठाकर थाने ले जाकर उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर में युवक की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रंजिश का मामला संज्ञान में आया है। जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed