फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temperatures dropped below 30.3 degrees Celsius in the last 36 hours, with 11 mm of rain falling. A yellow alert for thunderstorms and rain is also issued for May 4-5.

Varanasi News: 36 घंटे में 30.3 डिग्री से नीचे रहा तापमान, 11 मिमी बारिश, 4-5 मई को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

Fri, 01 May 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped below 30.3 degrees Celsius in the last 36 hours, with 11 mm of rain falling. A yellow alert for thunderstorms and rain is also issued for May 4-5.
वाराणसी। काशी लगातार दूसरे दिन बारिश और तेज हवा की चपेट में रही। वहीं बुधवार को आई आंधी से शहर अभी तक पूरी तरह उबर नहीं सका है। बीते 36 घंटे में पारा 30.3 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। बीते 24 घंटे में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। वाराणसी में 4 और 5 मई को दोबारा बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही धूप धुंधली होने लगी और 9 बजे तक अंधेरा छा गया। बादलों की गर्जना के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बीच-बीच में रुक-रुककर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। हालांकि दोपहर में हल्की धूप की भी झलक दिखी। बुधवार को साढ़े तीन बजे के बाद गिरा पारा बृहस्पतिवार को शाम चार बजे तक 28 डिग्री को भी पार नहीं कर सका।
विज्ञापन

लू का खतरा अभी टला, पुरवा मजबूत
यूपी के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। इससे लू की स्थितियां फिलहाल समाप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर के आसपास चक्रवात के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पुरवा हवा का भी प्रभाव बना हुआ है। मई के शुरुआती 2-3 दिनों में प्रदेश में जारी बेमौसम बारिश में कमी आ सकती है, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 4-5 मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर से बारिश बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आगामी सप्ताह में लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed