फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temperature dropped by 6 degrees in a single day due to 50 mm of rainfall.

Varanasi News: 50 मिमी बारिश से एक दिन में गिरा 6 डिग्री तापमान

Tue, 07 Jul 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 6 degrees in a single day due to 50 mm of rainfall.
मडुवाडीह में तेज बारिश के बाद हुआ जलभराव के बीच जाते लोग । संवाद - फोटो : samba news
वाराणसी। 15 दिन की देरी से पहुंचे मानसून ने काशी पर मेहरबानी बरसाई। जिले के तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को जिले में करीब 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बादल भी गरजते रहे। एक ही दिन में अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
विज्ञापन

रविवार को काशी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर था, जबकि सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान वाला शहर बन गया। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने काशी के लिए मंगलवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों तक काशी में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। इसके बाद कुछ दिनों तक गर्मी बढ़ सकती है, हालांकि बारिश का दौर बीच-बीच में जारी रहेगा।
विज्ञापन

धान की रोपाई में किसानों के लिए राहत बनी बारिश : जिलेभर में हुई बारिश ने एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए भी राहत लेकर आई। राजातालाब क्षेत्र में बारिश से खेत-खलिहानों के साथ गंगापुर नगर पंचायत और गंगापुर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भी पानी भर गया। चौबेपुर के छितमपुर गांव जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पेज-4
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed