{"_id":"601d8f6d9bc93972cd162eeb","slug":"tejas-booking-will-start-soon-between-varanasi-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejas Express: बनारस-दिल्ली के बीच तेजस की जल्द शुरू होगी बुकिंग, सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejas Express: बनारस-दिल्ली के बीच तेजस की जल्द शुरू होगी बुकिंग, सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन
Sun, 07 Feb 2021 12:34 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद-मुंबई और लखनऊ-नई दिल्ली के बाद अब वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर जल्द ही यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस की सुविधाएं मिलेंगी। लग्जरी व्यवस्था के साथ ही यात्रियों को यह कोच सफर के दौरान एक अलग एहसास का अनुभव कराएंगे। आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस तेजस रैक से चलने वाली इस ट्रेन में सीट की बुकिंग कब से होगी, इसके बारे में इसी सप्ताह रेलवे बोर्ड निर्णय लेगा।
विज्ञापन
सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी से 31 मार्च तक ओवरहालिंग के लिए बंद रखा जाएगा। इसे देखते हुए वंदे भारत ट्रेन के स्थान पर तेजस एक्सप्रेस की रैक को वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस रैक की खूबियों के बारे में उत्तर रेलवे के अधिकारी बताते हैं कि खानपान से लेकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। वहीं अधिकारियों के अनुसार तेजस की रैक में चाय-काफी मुफ्त मिलती है। इसे वेंडिंग मशीनों के जरिए सर्व किया जाता है। यात्रियों के मांगने पर आरओ मशीन का पानी दिया जाता है। हवाई उड़ानों की तरह ट्रेन में मौजूद स्टाफ ट्राली के जरिए खानपान परोसते हैं।
विज्ञापन
सप्ताह में पांच दिन चलेगी तेजस
आईआरसीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस ट्रेन की शुरुआत होगी तो उसके ठीक दो दिन बाद यानी की 16 फरवरी से तेजस ट्रेन की रैक वंदे भारत के इंजन में जोड़कर चलाई जाएगी। सप्ताह के सोमवार व गुरुवार को छोड़ बाकि सभी दिन यह ट्रेन चलेगी।