फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tehsil-time president Sunil Rajatalab

राजातालाब तहसील बार के अध्यक्ष बने सुनील

Tue, 13 Dec 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 13 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tehsil-time president Sunil Rajatalab
राजातालाब तहसील बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
तहसील बार एसोसिएशन, राजातालाब के नए अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और महामंत्री छेदी यादव निर्वाचित हुए। पांच पदों के लिए सोमवार को सुबह 10 से तीन बजे तक 90 फीसदी वोट डाले गए। इस बीच कई बाद हंगामे की स्थित उत्पन्न हुई। शाम को मतगणना शुरू हुई और रात में परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन


तहसील परिसर में बार का वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ। 5 पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में थे। अपराह्न तीन बजे तक हुए मतदान में 488 मतदाताओं में से 440 यानी 90 फीसदी वोट डाले गए। इस बीच बार अध्यक्ष बच्चा लाल यादव पर पक्षपात का आरोप लगाते हुई प्रतिद्वंद्वियों ने कई बार हंगामा किया। मामला बढ़ता देख चुनाव कमेटी के सदस्यों ने अध्यक्ष को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। हंगामे की सूचना पर मिलने पर रोहनिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। मतदान खत्म होने के बाद चार बजे से मतगणना शुरू हुई, जो रात करीब दस बजे तक चली। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा ने परिणाम की घोषणा की। 
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद विजेता सुनील कुमार सिंह 215 मत प्राप्त कर विजेता घोषित किए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विजय पांडेय को 94 मतों से पराजित किया। विजय को 121 मत मिले जबकि 4 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं, महामंत्री पद पर 171 मत के साथ छेदीलाल यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक सिंह को 35 मतों से हराया। अशोक को कुल 136 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 210 मत पाकर राज कुमार पाल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार जायसवाल को 8 मतों से पराजित किया। अनिल को 202 मत से संतोष करना पड़ा जबकि 28 मत अवैध पाए गए। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर विजेता रवींद्र वर्मा को 243 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी आनंद पांडेय को महज 115 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर अशोक वर्मा 275 मत पाकर विजेता बने। उनके प्रतिद्वंदी विनय पाठक को 161 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed