{"_id":"6a27e64c2796165f1b0fb1c4","slug":"tehsil-employee-injured-in-collision-with-scorpio-dies-four-others-undergoing-treatment-in-varanasi-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तहसील कर्मी की मौत, पत्नी-भतीजा समेत चार का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तहसील कर्मी की मौत, पत्नी-भतीजा समेत चार का इलाज जारी
Tue, 09 Jun 2026 03:39 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:39 PM IST
सार
Varanasi News: तहसील कर्मी राजेश सपरिवार अयोध्या में दर्शन के बाद रात में कैंट स्टेशन पहुंचे और ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के गंज मोहल्ले में रविवार रात स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल ई-रिक्शा सवार तहसील में लिपिक राजेश विश्वकर्मा (36) की सोमवार तड़के उपचार के दौरान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पिता घनश्याम विश्वकर्मा ने आरोपी स्कॉर्पियो सवार शुभम पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, राजेश की पत्नी नेहा विश्वकर्मा, भतीजा अनिकेत विश्वकर्मा, पुरानापुल निवासी शोएब, ई-रिक्शा चालक सुनील राजभर निवासी सारंगतालाब का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरैया छावनी निवासी राजेश विश्वकर्मा सदर तहसील में संविदा पर लिपिक थे। सपरिवार अयोध्या में दर्शन के बाद रात में कैंट स्टेशन पहुंचे और ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच गंज मोहल्ले में अनियंत्रित स्कॉर्पियो सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लगभग 25 फीट दूर सभी जा गिरे। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल राजेश समेत पत्नी, भतीजे, ई-रिक्शा चालक सुनील व उसके साथी शोएब को तुरंत थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां तड़के राजेश की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद पिता घनश्याम बेसुध हो गए। पत्नी नेहा का भी हाल बेहाल है। पति की मौत से काफी देर तक वह बेखबर थी। जैसे ही मालूम चला पति नहीं रहे तो वह दहाड़े मारकर अस्पताल में ही बिलख पड़ी। किसी तरह रिश्तेदारों ने संभाला।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; कल्लीपुर आनंद काशी टाउनशिप: पूर्वांचल का मॉडल बनेगा, 1110 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास
थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शुभम पटेल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, राजेश का परिजनों ने सराय मोहाना घाट पर दाह संस्कार किया। उधर, सदर तहसील में साथियों ने राजेश की मौत पर शोक जताया।