23 अप्रैल तक मौका: किशोरों को प्रशिक्षण के लिए मिलेगा डेढ़ लाख का मानदेय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कर सकते हैं आवेद
खेल छात्रावास के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को हर माह डेढ़ लाख रुपये तक मानदेय मिलेगा। खेल निदेशालय लखनऊ ने सभी जिलों को शासनादेश जारी कर दिया गया, जो शुक्रवार को बनारस जिले को भी प्राप्त हुआ।
विस्तार
छात्रावास के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को हर माह डेढ़ लाख रुपये तक मानदेय मिलेगा। खेल निदेशालय लखनऊ ने सभी जिलों को शासनादेश जारी कर दिया गया, जो शुक्रवार को बनारस जिले को भी प्राप्त हुआ। जिले में मौजूद तीन खेल छात्रावास के लिए 23 अप्रैल तक संबंधित खेल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिगरा स्टेडियम में आवेदन कर सकते हैं।
बनारस के तीन खेल छात्रावास एथलेटिक्स, फुटबाल और हॉकी सहित प्रदेश के 44 छात्रावासों में तैराकी, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो और तीरंदाजी के बच्चों को प्रशिक्षण देने वाले ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन, विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले 50 खिलाड़ियों को मानदेय मिलेगा।
उक्त अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वालों को वरीयता दी जाएगी। ओलंपिक, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, विश्व कप में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम के प्रशिक्षक भी इसके पात्र होंगे। पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं।
खेल छात्रावास के 12 से 15 साल के किशोरों के प्रशिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की आवश्यकता है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन, विश्व कप में प्रतिभाग करने या पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। 23 अप्रैल तक इच्छुक खिलाड़ी क्षेत्रीय कार्यालय सिगरा स्टेडियम से प्रोफार्मा प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। - आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी