फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager who went to bathe in the Ganges drowned

गंगा में स्नान करने गया किशोर डूबा

Wed, 07 Jul 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bathe in the Ganges drowned
रामनगर। डोमरी गांव स्थित शांति गिरी महाराज आश्रम के ठीक पीछे मंगलवार देर शाम गंगा में में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर के डूबने की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस और एनडीआरएफ गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पड़ाव भोजपुर निवासी पप्पू का बेटा आकाश (15) अपने दो दोस्त विशाल और गोलू के साथ डोमरी गांव के पीछे शांति गिरी महाराज आश्रम के पीछे पहुंच गए। इसी बीच तीनों गंगा में हुई ड्रेजिंग के दौरान बनी नहर में नहाने लगे। चार से पांच फीट गहरे नहर में नहाने के दौरान अचानक तीनों और गहरे पानी में चले गए। इसी बीच गोलू और विशाल तो किसी तरह बाहर निकल गए लेकिन आकाश नहर में ही समा गया। इसके बाद दोनों भाग कर गांव आए और हादसे की सूचना दी। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए आकाश की खोजबीन में जुट गए। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। मां आरती देवी और बहन माला और प्रीति घटना के बाद से बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed