फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager upset after grandmother's death in Ghazipur climbed on water tank

गाजीपुर: मृत नानी से मिलने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी किशोरी, बोली - सब लोग कहते हैं नानी ऊपर चली गईं 

Fri, 25 Jun 2021 01:05 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Fri, 25 Jun 2021 01:05 AM IST
सार

किशोरी की मां मलका देवी ने बताया कि पिछले कई माह से वह परेशान हैं। अपनी नानी की कब्र पर घंटों बैठकर इबादत करती है। बातचीत में कहती है कि नानी से मिलना है। नानी पास बुला रहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Teenager upset after grandmother's death in Ghazipur climbed on water tank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानी का दुनिया छोड़कर चला जाना किशोरी के लिए दर्द बन गया है। महीनों से वह नानी को पुकार रही है। जब घर वालों से उनके बारे में पूछती तो सब कहते हैं कि नानी ऊपर चली गई हैं। अपनी नानी से मिलने की आस लगाए एक किशोरी बृहस्पतिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई। ग्रामीणों एवं परिजनों के काफी मान-मनौव्वल के बाद वह टंकी से नीचे आई।  

विज्ञापन


मामला गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित मुहम्मदाबाद मार्ग किनारे पानी की टंकी का है। सुकहा गांव निवासी सानिया (14) अपनी मां मलका देवी के साथ लंबे समय से ननिहाल में रहती है। किशोरी की नानी का निधन तीन मार्च को हो गया था। इससे वह कुछ दिनों से परेशान चल रही थी।
विज्ञापन


घर के लोग सो रहे थे कि किशोरी बृहस्पतिवार सुबह ही साइकिल लेकर घर से निकल गई। वह सीधे मुहम्मदाबाद रोड स्थित जल निगम की पानी टंकी पहुंची और उस पर चढ़ गई। आसपास के लोगों की नजर जब पानी की टंकी पर बैठी किशोरी पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और आसपास के लोगों ने समझाकर नीचे उतरने की अपील की। काफी समझाने के बाद किशोरी के नीचे उतरने से आसपास के लोगों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नानी की कब्र पर घंटों बैठकर करती है इबादत 

पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मृतक नानी से पानी टंकी पर मिलने गई थी। उसकी नानी को लोग बताते हैं कि वह ऊपर चली गई हैं, जिससे वह मिलने के लिए पानी टंकी पर चढ़ी थी। किशोरी की मां मलका देवी ने बताया कि पिछले कई माह से वह परेशान हैं। अपनी नानी की कब्र पर घंटों बैठकर इबादत करती है। बातचीत में कहती है कि नानी से मिलना है। नानी पास बुला रहीं हैं।  

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि युवती का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed