{"_id":"5ef5d8b18ebc3e42c701ec88","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-while-cooking-on-heater","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीटर पर खाना बनाते समय करंट लगने से किशोरी की मौत, कटे तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीटर पर खाना बनाते समय करंट लगने से किशोरी की मौत, कटे तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा
Fri, 26 Jun 2020 04:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोपागंज थाना क्षेत्र के साई बस्ती में शुक्रवार की सुबह खाना बनाते समय 15 वर्षीय किशोरी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के साई बस्ती निवासी लालू की 15 वर्षीय पुत्री सलमा खातून शुक्रवार की सुबह हीटर पर खाना बना रही थी। इस दौरान तार कटे होने के चलते करेंट उतरने से वह संपर्क में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से सुलझ गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन में कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन