फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenage girl dies after drowning pond in varanasi gone to take bath with friends

उजड़ गई पिता की दुनियाः पोखरी में डूबने से थम गईं इकलौती बेटी की सांसें, बचपन में ही मां की भी हो चुकी है मौत

Sun, 14 Jul 2024 06:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 06:54 PM IST
सार

Varanasi News: बेटी की मौत पर पिता दहाड़ मार कर रोने लगा। उसी के लालन-पालन के लिए वह दिन-रात मेहनत करता था। उसकी पत्नी की मौत कई बरस पहले ही हो चुकी है।

विज्ञापन
Teenage girl dies after drowning pond in varanasi gone to take bath with friends
घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ और मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी ककरमत्ता के मुसहर बस्ती की रहने वाले सुभाष की किरण (15) अपने दोस्तों संग गांव के ही रेलवे लाइन के किनारे पोखरी में नहाने गई थी। किरण नहाते-नहाते गहरे पानी मे चली गई। साथ के बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तो वहीं चौरा माता मंदिर पर इकट्ठे कुछ युवक दौड़े।

विज्ञापन


पोखरी में कूदकर काफी मशक्कत के बाद किरण को निकाला। सूचना पाकर बरेका चौकी इंचार्ज सत्यम त्रिपाठी भी पहुंच गए। उन्होंने बरेका के केंद्रीय चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


किरण के मां की बचपन मे ही मौत हो गई थी। वह इकलौती थी। पिता नर्सरी के साथ पास के कब्रिस्तान में कब्र भी खोदने का काम करते हैं। 

गांव का गंदा पानी जाता है पोखरी में
रविवार को जिस पोखरी में डूबने से किशोरी की मौत हुई उसमें गांव का गंदा पानी जाता है। पास में ही बरेका का कूड़ा डंपिंग क्षेत्र है। गर्मी में उसकी जेसीबी मशीन से खोदाई कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आसपास के लोगों ने बताया कि इस पोखरी में कोई जाता नहीं है। यह बच्चियां तीन-चार दिन से पोखरी में जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed