{"_id":"5e2e9f6f8ebc3e4adb512aeb","slug":"teen-drowned-in-reservoir-while-taking-selfie-investigation-continues-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पल भर में एक किशोर पर भारी पड़ी मौत के मुंह में ले जाने वाली सेल्फी की सनक, जानिए पूरा वाकया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पल भर में एक किशोर पर भारी पड़ी मौत के मुंह में ले जाने वाली सेल्फी की सनक, जानिए पूरा वाकया
Mon, 27 Jan 2020 02:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 27 Jan 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत स्थित टांडा फाल जलाशय में एक किशोर पर उसके सेल्फी की सनक भारी पड़ गई और कुछ ही सेकेंड में उसकी जान चली गई। दरअसल, शनिवार को रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने गया किशोर सेल्फी लेते समय जलाशय में डूब गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दो दिनों तक गोताखोरों की मदद से खोजबीन की गई, पर डूबे किशोर का पता नहीं चल सका है। किशोर के न मिलने से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी निवासी पंद्रह वर्षीय सूरज पुत्र दशरथ शनिवार की शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ टांडा फाल में पिकनिक मनाने के लिए गया था। देर शाम को सभी वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे तो सूरत गहरे पानी में जाकर सेल्फी लेने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे जल में चला गया।
विज्ञापन
उसे तैरना नहीं आता था, इस कारण वह डूबने लगा। उसके आस-पास कोई मौजूद नहीं था और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर साथ आए लोग बचाने के लिए दौड़े तब तक वह गहरे जल में डूब चुका था। लोगों ने खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीआरबी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर लहंगपुर चौकी पुलिस के साथ लालगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शनिवार की रात के बाद रविवार को पूरे दिन गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, पर किशोर का पता नहीं चला। उधर किशोर सूरज की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार को भी किशोर की खोजबीन होती रही। जलाशय के पास लोगों की भीड़ जुटी थी।