लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी ने मलदहिया स्थित होटल में तीज विवाह महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि शास्त्रीय गायिका डॉ. रेवती साकलकर रहीं। उन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वर्ष की थीम विवाह और तीज रही। थीम के अनुसार पूरे परिसर को भव्य विवाह मंडप का रूप दिया गया था। संयोजिका अंशुल जैन और हर्षा केजरीवाल के कुशल निर्देशन में क्लब की सदस्यों ने विवाह की रस्मों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मेहंदी, संगीत, बरात और विवाह का सजीव मंचन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी क्लब की महिला सदस्यों ने लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण सहभागिता से आयोजन को जीवंत बना दिया। चेयरपर्सन अनीता गुप्ता ने कहा कि तीज का पावन पर्व भारतीय नारी की आस्था, प्रेम, समर्पण और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। इस मौके पर डॉ. नीतू रंजन अग्रवाल, निधि कपूर, मानवी टंडन और रश्मि कपूर का सम्मान किया गया। क्लब के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव राजुल कपूर, कोषाध्यक्ष मनीष कपूर का योगदान रहा। सचिव उमा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।