फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Technology Dissemination Day will be organized on improved seeds, brinjal, chilli, tomato, peas, beans, rajma and fifty-seven pumpkins to be prepared on PPP mode

वाराणसी: पीपीपी मोड पर तैयार किए जाएंगे उन्नत बीज, बैंगन, मिर्च, टमाटर, मटर, सेम, राजमा और छप्पन कद्दू पर तकनीकी प्रसार दिवस का हुआ आयोजन

Tue, 18 Jan 2022 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jan 2022 07:39 PM IST
सार

16 बीज कंपनियों 50 से अधिक कर्मचारी और प्रतिनिधियों को संस्थान में तैयार सब्जी किस्मों के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Technology Dissemination Day will be organized on improved seeds, brinjal, chilli, tomato, peas, beans, rajma and fifty-seven pumpkins to be prepared on PPP mode
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सब्जियों के उन्नत बीज तैयार करने और उसे ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। मंगलवार को शहंशाहपुर संस्थान की जोनल तकनीकी प्रबंधन इकाई की ओर से बैंगन, मिर्च, टमाटर, मटर, सेम, राजमा और छप्पन कद्दू पर तकनीकी प्रसार दिवस का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


जहां 16 बीज कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों से सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों के बीज की गुणवत्ता के मानकों व विपणन के लिए सुझावों पर चर्चा किया। कहा कि संस्थान सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों को किसानों तक पहुंचाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन


जिसके तहत निजी कंपनियों के साथ पीपीपी माध्यम से कार्य करने के लिए अनुबंधों को प्रभावी बनाने और अन्य कार्यक्रमों में सहायता लेने को लेकर चर्चा हुई। 16 बीज कंपनियों 50 से अधिक कर्मचारी और प्रतिनिधियों को संस्थान में तैयार सब्जी किस्मों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें विभागाध्यक्षडा प्रभाकर मोहन सिंह, डॉ.जगदीश सिंह, डॉ. केके पांडेय एवं संस्थान के अन्य वैज्ञानिक एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed