{"_id":"5bf6e691bdec22419820a72b","slug":"technician-deadbody-found-from-guest-house-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में गेस्ट हाउस के कमरे में मृत पड़ा मिला टेक्नीशियन, जिस युवती के साथ ठहरा था वो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में गेस्ट हाउस के कमरे में मृत पड़ा मिला टेक्नीशियन, जिस युवती के साथ ठहरा था वो फरार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट स्थित शिव शक्ति गेस्ट हाउस के कमरा नंबर पांच में गुरुवार को राजीव लोचन (28) मृत पड़ा मिला। सिगरा पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजीव के साथ ठहरी सुनीता देवी नाम की युवती का पता नहीं लग सका है।
क्राइम ब्रांच की फील्ड यूनिट ने राजीव के जहर खाकर जान देने की आशंका जताई है। पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसी कैमरे के डीवीआर को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया निवासी राजीव लोचन टेक्नीशियन का काम करता था। गेस्ट हाउस संचालिका विमला पांडेय ने बताया कि राजीव अकसर सीसी कैमरे बनाने आया करता था। इसी वजह से उसे गेस्ट हाउस के कर्मचारी जानते थे।
विज्ञापन
बुधवार की रात आठ बजे के लगभग एक युवती के साथ वह आया और उसे अपनी पत्नी बताते हुए ट्रेन लेट होने की बात कह कर एक कमरा बुक कराया। रात 10:30 बजे के लिए युवती कुछ काम के बहाने बुकिंग काउंटर से अपना आईडी प्रूफ लेकर गेस्ट हाउस से बाहर निकली तो वापस नहीं लौटी।

गुरुवार की सुबह साफ सफाई के लिए गेस्ट हाउस के कर्मचारी राजीव के कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे तो नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो राजू बेड पर लेटा हुआ था और उसके मुंह से खून बह रहा था। पुलिस की सूचना पर राजू का भाई सुभाष गेस्ट हाउस पहुंचा।
थानाध्यक्ष सिगरा ने बताया कि डीवीआर खंगाल कर युवती को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजू ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में जहर खाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से मामले की तह तक जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आईडी प्रूफ के बदले में लेते हैं अतिरिक्त पैसा
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट, इंग्लिशिया लाइन और परेड कोठी इलाके में मौजूदा समय में दर्जनों गेस्ट हाउस संचालित हो रहे हैं। इन गेस्ट हाउसों में ठहरने वालों में ज्यादातर युवक और युवतियां होते हैं और कमरे की बुकिंग एक से दो घंटे की होती है। मगर, गेस्ट हाउस में कमरा लेने वालों से उनका आईडी प्रूफ नहीं बल्कि तीन सौ से एक हजार रुपये तक अतिरिक्त पैसा लिया जाता है।
इन गेस्ट हाउस के अंदर शराब और बीयर भी आसानी से उपलब्ध कराई जाती है। इलाकाई दुकानदारों के अनुसार पुलिस की मिलीभगत से यह सब होता चला आ रहा है और पूरा इलाका देह व्यापार के अड्डे के तौर पर पहचाना जाने लगा है। इन गेस्ट हाउस की हकीकत जानने के लिए पुलिस की ओर से कभी भी औचक निरीक्षण नहीं किया जाता है और ना ही तलाशी अभियान चलाया जाता है।