फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teasing with women football player in varanasi

महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मनबढ़ों ने साथी पर चाकू से किया हमला 

Wed, 13 Dec 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 13 Dec 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Teasing with women football player in varanasi
demo pic
मिर्जाप‌ुर में फ्रांसीसी युवतियों के साथ छेड़खानी की घटना के घाव के भरे नहीं थे कि बनारस में महिला फुटबाल ‌खिलाड़ी के साथ छेड़खानी की घटना हो गई। यही नहीं छेड़खानी का विरोध करने पर म‌नबढ़ों ने साथी पुरूष खिलाड़ी पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बनारस के शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने फुटबाल खिलाड़ी सक्षम श्रीवास्तव (22) पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इस बीच बीच-बचाव करने पहुंचे सक्षम के भाई शिखर को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। रविवार को हुई इस घटना को लेकर शिवपुर थाने में मोनू यादव और सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुर निवासी सक्षम ने बताया कि रविवार की शाम मिनी स्टेडियम में फुटबाल खेलने के बाद महिला खिलाड़ी चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने जा रही थीं। इसी दौरान क्षेत्र के मोनू यादव ने छींटाकशी की तो खिलाड़ियों ने उसकी पिटाई कर दी।

अराजक तत्व आए दिन करते हैं छेड़खानी 

Teasing with women football player in varanasi
demo pic
इसके थोड़ी ही देर बाद मोनू अपने सात साथियों के साथ पहुंचा और सक्षम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में सक्षम के सिर, सीने और हाथ सहित शरीर के अन्य अंगों पर चोटें आई हैं।

सक्षम पर हमला होते देख उसका भाई शिखर दौड़ा तो उसकी भी जमकर पिटाई की गई। घयल सक्षम को तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मकबूल आलम रोड स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। सक्षम ने बताया कि यह पहली बार नहीं है मिनी स्टेडियम में अराजक तत्व महिला खिलाड़ियों के साथ आए दिन छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed