फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teams came to chase elephants from residental area in Sonbhadra

अब सुकून से सोएंगे ग्रामीण, उत्पात मचा रहे हाथियों को खदेड़ने आ गईं प. बंगाल और छत्तीसगढ़ की टीमें

Thu, 21 Nov 2019 10:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Nov 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Teams came to chase elephants from residental area in Sonbhadra
हाथियों को खदेड़ने के लिए तीन टीमों ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

जंगली हाथियों का झुंड बुधवार की रात सोनभद्र जिले के महरिकला ग्राम पंचायत के सवारीढांड टोले में पहुंच गया। इन्हें खदेड़ने के लिए पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ की दो और एक स्थानीय टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन


हाथियों के झंड क्षेत्र में लगातार ठहरने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। हालात को देखते हुए गुरुवार को मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर रमेश चन्द्र झा के आदेश पर रामगढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम का गठन कर क्षेत्र में भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं हाथियों को वापस भेजने के लिए पश्चिम बंगाल के सोना मुखी रेंज से 13 सदस्यीय दल भी जरहा रेंज पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के तैमूर चिंगला एलिफेंट रिजर्व जसपुर से भी सात सदस्यीय विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है जो जेम्स एक्का के नेतृत्व में पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के नेतृत्वकर्ताओं ने बताया कि हाथियों को खदेड़ने का काम गुरुवार की देर रात से शुरू होगा। डीएफओ एमपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखने पहुंचे सभी ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर मौके से हटाया गया। इस मौके पर रेंजर दिनेश कुमार, डिप्टी रेंजर पंकज सिंह, राजबली सिंह सहित काफी संख्या में वन कर्मी मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed