{"_id":"5ac4a6644f1c1bdc618b5766","slug":"team-of-planners-arrived-kashi-vishwanath-temple-for-renovation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को संवारने के लिए पहुंची विशेषज्ञों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को संवारने के लिए पहुंची विशेषज्ञों की टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 04 Apr 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
मंदिर से लेकर सभी घाटों का तैयार किया नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर और विस्तारीकरण योजना को कैसे मूर्त रूप दिया जाए। इसके लिए प्लानरों की टीम मंदिर परिक्षेत्र पहुंची जहां उन्होंने मंदिर परिक्षेत्र का पूरा नक्शा देखा। दर्शन पूजन करने के बाद टीम ने मंदिर के विस्तारीकरण योजना को लेकर पूरी जानकारी ली।
टीम ने बताया कि बुधवार से सर्वे का काम शुरू करेंगे। वहीं अधिकारियों ने बताया मंदिर के विस्तारीकरण योजना को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से कई प्लानरों को आमंत्रित किया गया है, जो अपना-अपना प्रोजेक्ट तैयार करके देंगे, जिसका प्रोजेक्ट अच्छा होगा उसको मंदिर के विस्तारीकरण में रखा जाएगा।
पढ़ेंः बाबा विश्वनाथ का दरबार ऐसा बनाइए कि दुनिया के लोग यहां बिताना चाहें समयः पीएम मोदी
विज्ञापन
पिछले चार पांच दिनों से मंदिर परिक्षेत्र का निरीक्षण और नक्शा तैयार करने के बाद टीम ने वीडीए सचिव विशाल सिंह के साथ गंगा घाट से लेकर गलियों तक की फोटोग्राफी की। इसके बाद सरस्वती फाटक, छत्ता द्वार सहित सभी प्रवेश द्वारों का बारी-बारी से निरीक्षण किया।
इसमें उन्होंने हर जगह की फोटो निकालकर मंदिर के विस्तारीकरण योजना को लेकर खाका तैयार किया है करीब तीन घंटे तक चले इस सर्वे में एक-एक जगह की जानकारी जुटाई।
यही नहीं इस टीम ने मंदिर के सीवेज, मंदिर के अंदर जाने वाले बिजली के कनेक्शन और पेयजल सर्प्लाई को लेकर भी नक्शा तैयार किया, ताकि विस्तारीकरण में जरूरत पड़ने पर उसको शिफ्ट किया जा सके।

Trending Videos
छत्ताद्वार होगा चौड़ा, मंदिर परिसर में जा सकेंगे बड़े वाहन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण योजना में मंदिर के आस-पास के भवन को खरीदने का कार्य शरू हो गया है। इसमें छत्ताद्वार के किनारे के तीन मंजिला मकान को खरीद लिया गया है। अब उसे खाली कराने का कार्य शुरू किया गया है।
जल्द ही अब उसे गिराने का काम किया जाएगा। उस भवन के गिरनेे के बाद छत्ता द्वार इतना चौड़ा हो जाएगा कि जेसीबी, फायर ब्रिगेड के अलावा ट्रक सामान लेकर भी परिक्षेत्र में अंदर लेकर चले जाएंगे।
इससे मंदिर के विस्तारीकरण योजना में तेजी आएगी। अब तक भवनों के तोड़ने का कार्य मजदूरों से ही करना पड़ता था, जो समय के साथ ही पैसा भी काफी अधिक लग रहा था।