फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers kept fast for restoration of old pension

Varanasi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने रखा उपवास

Mon, 21 Aug 2023 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers kept fast for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली के लिए माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने रविवार को भारत माता मंदिर परिसर में उपवास रखकर विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शिक्षकों के पक्ष में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता सुधांशु शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपवास रखा। सुधांशु ने कहा कि भारत सरकार ने 17 फरवरी 2020 और 03 मार्च 2023 को शासनादेश जारी कर एक जनवरी 2004 के पूर्व चयनित और 22 दिसंबर 2003 के पूर्व विज्ञापित सभी पदों के धारकों को पुरानी पेंशन लेने का विकल्प दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार को भी एक अप्रैल 2005 के पूर्व चयनित और 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित सभी पदों के धारकों को पुरानी पेंशन लेने का विकल्प दिया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर वाराणसी ही नहीं गोरखपुर सहित अन्य जिलों में सामूहिक उपवास रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक माह में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो अक्तूबर में व्यापक स्तर पर सत्याग्रह किया जाएगा। पेंशन संघर्ष मोर्चा के संयोजक वेद कुमार सिंह ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन, धरना, उपवास, घेराव और सत्याग्रह जैसे आंदोलन करने को शिक्षक बाध्य होंगे। इस दौरान विधानपरिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा भी उनके समर्थन में पहुंचे। उपवास पर बैठे सुधांशु शेखर त्रिपाठी और प्रभाकर द्विवेदी को डॉ. हरेंद्र कुमार राय, चारु चंद्रराम त्रिपाठी ने जूस पिलाकर शाम को उपवास समाप्त कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed