फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers Day 2024 Kamlesh Pandey Chandramani Singh of Varanasi get state award

Teachers Day 2024: काशी के दो शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, कमलेश और चंद्रमणि को मिलेगा पुरस्कार

Thu, 05 Sep 2024 11:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Sep 2024 11:46 AM IST
सार

Teachers Day 2024: शिक्षक दिवस पर वाराणसी के दो शिक्षकों को राज्य पुरस्कार मिलेगा। कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी के सहायक अध्यापक कमलेश पांडेय और महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छांव के प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह को पुरस्कार मिलेगा। 

विज्ञापन
Teachers Day 2024 Kamlesh Pandey Chandramani Singh of Varanasi get state award
कमलेश पांडेय और चंद्रमणि सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

वाराणसी जिले के दो शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों शिक्षकों को गोरखपुर में राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इनमें पिंडरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी के सहायक अध्यापक कमलेश कुमार पांडेय और महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छांव के प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह का नाम शामिल हैं। दोनों शिक्षक बुधवार को गोरखपुर रवाना हो गए। 

विज्ञापन


लेसन प्लान के जरिये कक्षा शिक्षण के लिए जाने जाते हैं कमलेश पांडेय
काजीसराय के गड़वा गांव निवासी कमलेश पांडेय 1999 में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्त हुए थे। इसके बाद प्रोन्नत होकर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बने। उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के दो और राज्य स्तरीय सात पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें एससीईआरटी से आईसीटी के क्षेत्र में 2019 और 2022 में राज्य स्तरीय पुरस्कार, कहानी विधा से शिक्षण में वर्ष 2021 और 2023 में राज्य स्तरीय पुरस्कार और लेसन प्लान के जरिये कक्षा शिक्षण के लिए 2020 और 2023 में राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन


इसी तरह क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से कक्षा शिक्षण के लिए 2022 का राज्य स्तरीय पुरस्कार और डायट का कॉन्सेप्ट क्लियरिटी इन मिनिमम टाइम (सीसीआईएमटी) वीडियो मेकिंग में प्रथम पुरस्कार शामिल हैं। जबकि एनसीईआरटी से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2022 और राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2023 भी वह प्राप्त कर चुके हैं। शिक्षक कमलेश पांडेय ने कई पुस्तकें और संग्रह भी लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं चंद्रमणि सिंह

बच्छांव स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह राजकीय और एडेड मिलाकर जिले में सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले विद्यालय के मुखिया हैं। उनके विद्यालय में 3600 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। विद्यालय का रिजल्ट लगातार तीन साल तक 90 फीसदी से ऊपर रहा है। इसके अलावा उनकी अगुवाई में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद, स्काउट और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कमाल किया। 15 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले चंद्रमणि सिंह ने राज्य पुरस्कार के 40 अर्हता बिंदुओं को बखूबी पूर्ण किया। जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, निदेशालय और शासन स्तर पर चार साक्षात्कार के बाद उन्हें राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया। गौरतलब है कि राज्य पुरस्कार में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और 25 हजार के चेक के साथ ही तीन वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाता है। पुरस्कृत शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 62 के बजाय 65 वर्ष में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed