{"_id":"5de0efe48ebc3e54bd18b840","slug":"teacher-suspended-in-sonbhadra-mid-day-meal-case-fir-on-shikshamitra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र मिड-डे-मील प्रकरण में शिक्षक निलंबित, शिक्षामित्र पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र मिड-डे-मील प्रकरण में शिक्षक निलंबित, शिक्षामित्र पर एफआईआर
Fri, 29 Nov 2019 03:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Nov 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
एक लीटर दूध पानी में मिलाकर 81 बच्चों में बांटा गया
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के चोपन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सलईबनवा में एमडीएम में एक लीटर दूध में पानी मिलाकर 81 बच्चों को बांटने के मामले मेेंं कार्रवाई हो गई। तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक श्लेष कुमार कन्नौजिया को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षामित्र जितेंद्र कुमार को दोषी पाते हुए उसकी संविदा समाप्त करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही पर्यवेक्षणीय दायित्व में लापरवाही पर खंड शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
डीएम एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कलेक्टे्रट में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सलईबनवां में मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत दूध में ज्यादा मात्रा में पानी मिलाकर बच्चों को वितरित करने की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन
जांच कमेटी द्वारा यह आख्या दी गई कि बुधवार को शिक्षामित्र जितेंद्र कुमार द्वारा दूषित मानसिकता से मिड-डे-मील वितरण के लिए निर्धारित समय से पूर्व ही विधि-विरुद्ध बच्चों को दूध देने का कार्य किया गया। बल्कि विद्यालय के मिड-डे-मील के प्रभारी श्लेष कुमार कन्नौजिया जिन्हें सम्बद्ध किया गया, वह और दूध लाने की बात कहकर विद्यालय से निकले थे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते जिलाधिकारी एस राजलिंगम
- फोटो : अमर उजाला
मामले में शिक्षामित्र जितेंद्र कुमार के खिलाफ चोपन थाने में एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ उनकी संविदा समाप्त कर दी गई है। पर्यवेक्षणीय लापरवाही प्रदर्शित होने के कारण मिड-डे-मील प्रभारी अध्यापक श्लेष कुमार कन्नौजिया को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रचलित कर दी गई है।
खंड शिक्षाधिकारी चोपन मुकेश कुमार के खिलाफ पर्यवेक्षणीय लापरवाही बरतने के कारण कार्रवाई हेतु बेसिक शिक्षा निदेषालय को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। यह घटना शिक्षामित्र द्वारा कूटरचित तरीके से की गई है और इसको गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।
खंड शिक्षाधिकारी चोपन मुकेश कुमार के खिलाफ पर्यवेक्षणीय लापरवाही बरतने के कारण कार्रवाई हेतु बेसिक शिक्षा निदेषालय को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। यह घटना शिक्षामित्र द्वारा कूटरचित तरीके से की गई है और इसको गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।