{"_id":"697a6050678cbac9770e1604","slug":"teacher-falls-in-love-with-a-teacher-husband-appeals-to-lohta-police-stationteacher-falls-in-love-with-a-teacher-husband-appeals-to-lohta-police-station-varanasi-news-c-20-vns1022-1270685-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिक्षिका को शिक्षक से हुआ प्यार, पति ने लोहता थाने में लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिक्षिका को शिक्षक से हुआ प्यार, पति ने लोहता थाने में लगाई गुहार
विज्ञापन
पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहता। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के बेसिक शिक्षा के तहत एक प्राथमिकी विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका का प्यार परवान चढ़ा है। दो दिन से चल रही पंचायत के बीच बुधवार को शिक्षिका के पीड़ित पति ने लोहता थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई। शिक्षिका पति को छोड़कर दो महीने से किराये के कमरे में रह रही है। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी और शिक्षक एक ही स्कूल में हैं। कई महीने से पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं है, देर रात तक वह व्हाट्सएप चैट पर लगी रहती है। टोकने पर कहती है कि स्कूल का काम कर रहे हैं। कुछ दिन बाद ही शहर में ही अलग कमरा लेकर रहने लगी। व्यवहार से शंका हुई तो स्कूल पहुंचे तो शिक्षक से प्रेम संबंध का पता चला। सहायक अध्यापक और अध्यापिकाओं ने दबी जुबान से कहा कि स्कूल के कर्मचारी भी दोनों से परेशान हैं। पत्नी और उसका प्रेमी शिक्षक एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं है। पति ने साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। थानाध्यक्ष राजबहादुर मौर्य ने बताया कि बेसिक शिक्षा के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।