{"_id":"611581f18ebc3efce1175425","slug":"teacher-clashed-with-miscreants-snatching-chain-varanasi-news-vns6057901161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन छीन रहे बदमाशों से भिड़ी शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन छीन रहे बदमाशों से भिड़ी शिक्षिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। स्थानीय चौक, त्रिपोलिया के पास चौराहे के पिकेट से महज चंद कदम की दूरी पर बृहस्पतिवार को चेन छीन रहे बदमाशों से साहस दिखाते हुए शिक्षिका भिड़ गई। हालांकि बदमाश चेन लेकर फरार हो गए, जबकि चेन की लाकेट वहीं गिर गई। इस दौरान शिक्षिका गिरकर घायल भी हो गई।
रामपुर की रहने वाली प्रिया कुमारी स्थानीय सेंट फ्रांसिस स्कूल में अध्यापिका हैं। इनके पति अवधेश औरंगाबाद बिहार में डिग्री कालेज में कार्यरत हैं। वे बृहस्पतिवार को दोपहर में स्कूल से घर लौट रहीं थी। पिकेट से कुछ दूर आगे पहुंचने पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने जैसे ही चेन छीना वैसे ही प्रिया ने उसका हाथ पकड़ लिया। थोड़ी देर तक हाथापाई होने के बाद बदमाश चेन लेकर फरार हो गए, लेकिन चेन का लाकेट वहीं गिर गया। कुछ साहसी युवकों ने उनका पंचवटी रोड पर पीछा भी किया लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। हाथापाई में प्रिया को कुछ चोटें भी आई। घटना के बाद प्रिया ने रामनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस आसपास के दुकानों की सीसी फुटेज खंगाल रही है। वैसे चौराहे से चंद कदम दूर हुई इस घटना से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।