{"_id":"5d30d3478ebc3e6c935ced5c","slug":"teacher-beats-student-varanasi-news-vns4736078106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड मास्टर ने छात्र को पीटा, दुर्व्यवहार पर पिता को भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड मास्टर ने छात्र को पीटा, दुर्व्यवहार पर पिता को भिजवाया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के देहली विनायक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को कक्षा पांच के छात्र की हेड मास्टर ने पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पर पहुंचे अभिभावक ने प्रधानाध्यापक के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं हेडमास्टर ने छात्र के पिता के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके आधार पर पिता को जेल भेज दिया गया।
जंसा के देहली विनायक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को हेडमास्टर ओमकार नाथ मिश्र छात्रों से क्लास के बारे में पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर हेडमास्टर ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। छात्र रोते हुए स्कूल के बगल में रह रहे पिता के पास पहुंचा। छात्र का पिता श्याम मौके पर पहुंचा और हेड मास्टर से पूछताछ करने लगा। बात बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया। हेड मास्टर का कहना था कि छात्र की पिटाई नहीं की गई है। बेंच से गिरने से उसे चोट लगी है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बच्चे का पिता श्याम ग्राम भड़ाव का निवासी है और डेहरिया विनायक पर किराए का मकान लेकर रहता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमा दर्ज है। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। एसओ जंसा ने बताया कि मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।