फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher beat class three student in school

किताब नहीं लाने पर टीचर ने कक्षा तीन के छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज   

Thu, 12 Apr 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 12 Apr 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Teacher beat class three student in school
छात्र की चोट के निशान दिखाता पिता - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र को बेरहमी से पीट दिया। छात्र को दोष बस इतना था कि वह घर से किताब लाना भूल गया। बच्चे ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती सुनाई। बुधवार को छात्र के पिता एसपी से मिले और प्रार्थना पत्र देने के साथ ही बच्चे की पीठ पर लगे चोट के निशान भी दिखाए।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर कोतवाल ने छात्र के पिता की मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए विद्यालय पर दबिश भी दी लेकिन वह भाग निकला। मुख्यालय से सटे केशवपुर गांव के प्रधान कृष्णचंद्र तिवारी का पुत्र उत्कर्ष (8) नगर के कैली रोड स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता है।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार को विद्यालय के एक शिक्षक ने घर के किताब नहीं लाने पर छात्र की छड़ी से खूब पिटाई की। धमकाया कि यह बात घर पर किसी को नहीं बताए। स्कूल बंद होने के बाद घर पहुंचते ही छात्र ने अपने माता-पिता को यह बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कृष्णचंद्र अपने पुत्र के साथ एसपी संतोष कुमार सिंह से मिले और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी को कार्यालय बुलाकर शिक्षक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।


एसपी संतोष कुमार सिंह कहा कि बच्चे की पिटाई का यह मामला बेहद संवेदनशील है। आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है लेकिन शिक्षक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed