छात्रों को नकल करने के टिप्स देने वाले शिक्षक पर कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल की दाल न गलने पर छात्रों को नकल करने की टिप्स देने वाले इंटर कालेज के प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक का वायरल हुए वीडियो को डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। इस दौरान डीएम के आदेश पर प्रबंधक के खिलाफ बुधवार को मधुबन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मऊ के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हरिवंश इंटर कॉलेज के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है, जो छात्रों को परीक्षाओं में नकल करने के सुझाव दे रहा था।
Mau District Magistrate, Gyan Prakash Tripathi: Taking cognizance of the viral video (in which a teacher can be seen advising students to cheat), manager of Harivansh Inter College has been arrested. (19.02.20) pic.twitter.com/cEOoj8Y2H9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2020
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में संचालित हरिवंश मेमोरियल इंटर कालेज के प्रबंधक प्रवींद्र मल्ल ने 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए, छात्रों को नकल करने के टिप्स दिए थे। इसमें प्रबंधक ने छात्रों को बकायदे बताया कि वो कैसे मुंह से नकल करें। पकड़े जाने पर ऐसी कोई हरकत न करें, जिससे शिक्षक नाराज हो। यहां तक की प्रबंधक ने वीडियों में बोला है कि छात्र कापी में 100 रुपये नोट नथ्थी करें, इससे कापी जांचने वाला शिक्षक उन्हें आराम से पासिंग मार्क दे देगा। प्रबंधक के इस टिप्स को किसी छात्र ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।
हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न होने और प्रबंधक के द्वारा बताए गए टिप्स पर मदद न मिलने पर छात्र ने इस वीडियों को वायरल कर दिया। मंगलवार की शाम वायरल हुआ वीडियो बुधवार को अधिकारियों के तक पहुंच गया।
Mau District Magistrate Gyan Prakash Tripathi: We have taken cognizance of the matter. Stringent action will be taken after investigating the matter. (18.02) https://t.co/dAxskqhCeG pic.twitter.com/X8yGEAbSsA
— ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2020
इस दौरान डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। साथ ही डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद को प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी किया। डीएम के आदेश पर राजेंद्र प्रसाद ने जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लालमणि यादव को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा।
प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में प्रबंधक प्रवींद्र मल्ल का कहना है कि जनवरी में स्कूल का वार्षिकोत्सव था, उसी समय उन्होंने छात्रों को संबोधित किया था। किसी ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया है। वह परीक्षा के दौरान छात्रों को ऐसा कोई टिप्स नहीं दे दिए हैं।