{"_id":"5ed8974f8ebc3e90a1759337","slug":"taunted-police-after-pasting-mp-s-missing-poster-in-chandauli-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसद के लापता पोस्टर चस्पा करने के बाद पुलिस पर तंज, सपा युवा नेता ने कहा- सवाल पूछा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के लापता पोस्टर चस्पा करने के बाद पुलिस पर तंज, सपा युवा नेता ने कहा- सवाल पूछा है
Thu, 04 Jun 2020 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री और जिले के सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के लापता होने का पोस्टर चस्पा करने वाला सपा युवा नेता बुधवार की शाम से फिर चर्चा में है। पहले तो मंगलवार को लापता सांसद का पोस्टर चिपकाकर चर्चा में आया लेकिन इस बार उसने फेसबुक पर डेढ़ मिनट का वीडियो पोस्ट कर सीधे सीओ के बयान और उनकी ओर से की गई कार्रवाई पर ही सवाल खड़े करते हुए तंज कसा है।
विज्ञापन
पुलिस ने भी आरोपी की खोजबीन तेज कर दी है। उसकी ओर से सोशल मीडिया पर जो वीडियो डाला गया है। उसे 16 घंटे में 4400 लोगों ने देख लिया है। जबकि 62 लोगों ने शेयर कर दिया तो 103 कमेंट आ गए और 708 लोगों ने लाइक कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को सपा नेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम से नगर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए हुए मिले। इस पर सांसद के दो महीने से गायब होने की बात लिखी गई थी और ढूंढ़कर लाने वाले को 5100 रुपये पुरस्कार दिए जाने का एलान किया गया था। पोस्टर चस्पा होने की भनक लगी तो प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन