वाराणसी: राजघाट पुल पर चलते टाटा मैजिक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान
वाराणसी में राजघाट पुल पर से पड़ाव की ओर जा रहा टाटा मैजिक मालवाहक जब धू-धू कर जलने लगा तो आसपास मौजूद बाइक और कारवारों के बीच भगदड़ मच गई। वहीं मालवाहक के ड्राइवर श्यामलाल ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर रामनगर थाने की फोर्स और फायर ब्रिगेड के जवान पहुंच गए। एक घंटे के प्रयास में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान राजघाट पुल के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।
रामनगर पुलिस साढ़े 11 बजे तक जाम छुड़ाने में लगी हुई थी। मच्छोदरी निवासी सुमित गुप्ता टाटा मैजिक मालहाक चलवाने का काम करते हैं। रविवार की सुबह उनका ड्राइवर श्याम लाल टाटा मैजिक पर झाड़ू लाद कर पड़ाव की ओर जा रहा था।
आधा पुल पार करने के बाद अचान से गाड़ी के इंजन से आग की तेज लपटें उठने लगीं। पहले तो श्माम लाल ने गाड़ी को किनारे खड़ी करने की कोशिश की, लेकिन तबतक पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगा।
जिसपर श्याम लाल ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं पुल के दोनों साइड पर लोगों की भीड़ जुट गई। मालवीय पुल पर बीचों-बीच टाटा मैजिक में आग लगने के कारण जाम की स्थिति बन गई।