फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tanu and Ritika scored four goals each using hip and spin shots; the Varanasi division defeated Prayagraj and Meerut 8-0.

Varanasi News: तनु-रितिका ने हिप और स्पिन शॉट से दागे 4-4 गोल, वाराणसी मंडल ने प्रयागराज, मेरठ को 8-0 से हराया

Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tanu and Ritika scored four goals each using hip and spin shots; the Varanasi division defeated Prayagraj and Meerut 8-0.
माध्यमिक स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता विकास इंटर कॉलेज की मेजबानी में लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में दूसरे दिन वाराणसी मंडल ने मेरठ और प्रयागराज मंडल को हराया। 70 वीं प्रदेशीय स्कूली प्रतियोगिता में पहले वाराणसी ने प्रयागराज को 8-0 से करारी शिकस्त दी। इसमें टीम की तनु और रितिका हिप और स्पिन शॉट से विरोधी टीम की डिफेंस लाइन को तोड़ दिया। दूसरे मैच में वाराणसी की टीम ने मेरठ मंडल को भी 8-0 से हरा दिया। वाराणसी मंडल की गोलकीपर सुषमा ने दोनों मैच में एक भी गोल नहीं होने दिया। प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका आयु वर्ग के अन्य मुकाबले में बस्ती मंडल ने लखनऊ मंडल को 6-2 से हराया।
विज्ञापन



क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीमें
लीग मैच जीतकर विभिन्न मंडल की हैंडबॉल टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर 19 बालक वर्ग गोरखपुर मंडल ने लखनऊ मंडल को लीग दौर में 9-5 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, देवीपाटन मंडल ने झांसी मंडल को 12- 3 से हराया। मिर्जापुर मंडल ने आगरा मंडल को 8-6 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल में चित्रकूट मंडल को 4-3 गोल से हराया। प्रयागराज मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 8-1 गोल से हराया। कानपुर मंडल ने गोरखपुर मंडल को 6-1 से हराया। मेरठ मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 3-1 से हराया और क्वॉर्टर फाइनल पहुंचे। प्रतियोगिता के चीफ रेफरी डॉ. शम्स तबरेज शैंपू ने बताया कि 23 अगस्त को लीग दौर के अंतिम मैच खेला जाएगा। 30 रेफरी प्रतियोगिता संपन्न करा रहे हैं।
विज्ञापन

हिप शॉट : एक अचानक फेंका जाने वाला शॉट है। इसमें खिलाड़ी अपने हाथ को कंधे की बजाय नीचे कमर या हिप के पास लाता है और बिना किसी बड़े मूवमेंट के गेंद को गोल की तरफ दाग देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिन शॉट : इस शॉट में गेंद टप्पा खाकर घूमती हुई गोलपोस्ट की ओर जाती है। इसे ड्रिवर या रोमानियन शॉट भी कहा जाता है। यह शॉट खेलने के लिए गेंद फेंकते समय कलाई और उंगलियों का जोर से इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed