{"_id":"5f99c3476c6ed21d633febed","slug":"tampering-with-staff-nurse-of-varanasi-esic-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के ईएसआईसी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी, आरोपी है सहकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के ईएसआईसी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी, आरोपी है सहकर्मी
Thu, 29 Oct 2020 12:45 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स के साथ सहकर्मी ने छेड़खानी की। इसके साथ ही विरोध करने पर उसने उत्तर प्रदेश की युवतियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की। प्रकरण को लेकर स्टाफ नर्स की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में राजस्थान निवासी मुकेश गुज्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स के अनुसार, वह एक कमरे में अपने बच्चे को स्तनपान करा रही थी। उसी दौरान अस्पताल का कर्मचारी मुकेश आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मुकेश ने उसके साथ ही उत्तर प्रदेश की युवतियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
इससे पहले भी मुकेश ने दो बार उससे छेड़खानी की थी। तब अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने पर मुकेश ने धमकी दी थी कि अगर वह मुंह नहीं बंद रखेगी तो उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा देगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन