फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Take strict action by marking the road occupants

सड़क कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए करें सख्त कार्रवाई

Sun, 01 May 2022 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Take strict action by marking the road occupants
वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एडीजी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने शनिवार की शाम पुलिस अधिकारियों सहित अन्य विभाग के अफसरों संग बैठक की। इस दौरान एडीजी ट्रैफिक ने सुगम यातायात में बाधक बन रही सड़कों की सूची तैयार करने और सड़क पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो, सड़क पर अतिक्रमण और यातायात में बाधक बनने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान नगर निगम, स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस संग एडीजी ट्रैफिक ने मंथन किया कि सड़कों पर बढ़ते वाहनों की भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाए, सिकुड़ी सड़कों का चौड़ीकरण हो, साथ ही सड़क पर कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। सुरक्षा और संरक्षा के दृष्टिगत यातायात जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाए, ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें। बैठक में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी, एसीपी ट्रैफिक अमित कुमार पांडेय सहित नगर निगम स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed