फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Take back Padma Shri from Kangana, the complaint was given in the police station

कंगना से वापस लें पद्मश्री, थाने में दी तहरीर

Sun, 14 Nov 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Take back Padma Shri from Kangana, the complaint was given in the police station
अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा आजादी के संदर्भ में दिए गए बयान पर विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जहां शनिवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। वहीं कांग्रेस के सूचना का अधिकार विभाग की बैठक के दौरान जिला चेयरमैन राजेश त्रिपाठी ने कहा कि कंगना राष्ट्रद्रोही हैं। सरकार उनसे तत्काल पद्मश्री पुरस्कार वापस लें और उनपर मुकदमा दर्ज किया जाए। इस दौरान संजय निगम, रितेश मिश्रा, आनंद चौबे, चितरंजन चौबे, गौतम श्रीवास्तव, माजिद खान, पिंटू शेख, ज्ञान प्रताप सिंह, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल यंगबिग्रेड अनुभव राय व महानगर अध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मयंक चौबे, विनीत चौबे, आसिफ खान, आयुष तिवारी, अमन राय, शशांक गिरि, मोहम्मद आदिल मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

कंगना रणौत का महिला कांग्रेस ने फूंका पोस्टर
महिला कांग्रेस ने शनिवार को लंका चौराहे स्थित मालवीय प्रतिमा के नीचे कंगना का पोस्टर फूंककर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव ने कहा कि कंगना रणौत के बयान ने शहीदों का अपमान किया है। कंगना को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान पूनम कुंडू, रितु पांडेय, आशा देवी, शोभा राजभर, शाइस्ता यास्मीन, माधुरी शुक्ला, साधना चौबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed