{"_id":"5f6c9eeb64dcc21f8c04ce74","slug":"take-a-trip-in-alaknanda-cruise-from-27-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा क्रूज में करिए 27 सितंबर से सैर, शाम में खिड़किया घाट से अस्सी के बीच होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा क्रूज में करिए 27 सितंबर से सैर, शाम में खिड़किया घाट से अस्सी के बीच होगा संचालन
Thu, 24 Sep 2020 06:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 24 Sep 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
अलकनंदा क्रूज
- फोटो : अमर उजाला।
अनलॉक-4 में धीरे-धीरे सब सामान्य हो रहा है। पर्यटक स्थलों को खोला जा रहा है। सारनाथ पर्यटक स्थल खोलने के बाद अब गंगा की लहरों पर चलने वाले अलकनंदा क्रूज को भी संचालन की अनुमति मिल गई है। 27 सितंबर से गंगा की लहरों पर अलकनंदा क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटक शाम 5.30 बजे से शाम 7 बजे तक गंगा में सैर कर सकेंगे। क्रूज में सवार होने के लिए आधा घन्टे पहले शाम 5 बजे पर्यटकों को रिपोर्टिंग करनी होगी। फिलहाल क्रूज का संचालन खिड़किया घाट से अस्सी के बीच शाम के समय ही किया जाएगा।
विज्ञापन
दो साल पूर्व शुरू हुए अलकनंदा क्रूज का पर्यटकों में जबरदस्त क्रेज है। कोरोना काल के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन लगा तो फिर संचालन ठप कर दिया गया था। क्रूज संचालन कर रहे विकास मालवीय ने बताया कि पर्यटकों की पूछताछ के बाद फिलहाल रविवार से शाम के समय ही क्रूज का संचालन शुरु किया जा रहा है। किराया पूर्व की तरह 900 रुपये प्रति पर्यटक रहेगा।
विज्ञापन