फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   swine flu alert and guideline impliment in hospitals

स्वाईन फ्लू की दस्तक के बाद अस्पतालों में अलर्ट, गाइड लाइन जारी

Mon, 14 Aug 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 14 Aug 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
swine flu alert and guideline impliment in hospitals
Swine Flu
प्रदेश में स्वाईन फ्लू के मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसको देखते हुए शासन ने सभी अस्पतालों को अलर्ट करते हुए गाइडलाइन जारी किया है। इसको लेकर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


   गाइड लाइन के अनुसार संदिग्ध मरीजों के इलाज की नियमित मानीटरिंग के साथ ही परिजनों को मरीज के पास जाने में मास्क पहनकर ही जाने की बात कही गई है। यह भी कहा गया है कि अस्पताल के कर्मचारी इस बात पर नजर रखें कि स्वाईन-फ्लू के मरीजों के परिजन अस्पताल या अस्पताल के अन्य वार्ड या कक्षों में अनावश्यक भ्रमण न करें।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि इस मौसम में कई तरह की बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय होते हैं। वायरल फीवर भी आता है, जो चिकित्सक की देख-रेख में सामान्य उपचार, मरीज के खान-पान में सावधानी एवं आराम करने से 4-5 दिनों में ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत: यह आवश्यक नहीं है कि सर्दी, जुकाम एवं बुखार से पीड़ित मरीज इन्फ्लूएन्जा-ए एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) से पीड़ित हो।  इसको लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। एलाइजा जॉच में पाजीटिव पाये जाने के बाद ही स्वाईन-फ्लू की पुष्टि होती है।

इस तथ्य को सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सकों को ध्यान में रखते हुए ही स्वाईन फ्लू के संदिग्ध मरीजों का इलाज निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार करना चाहिए। साथ ही ऐसे मरीजों की जानकारी सभी नर्सिंग होम/चिकित्सालय को तत्काल सीएमओ कार्यालय को देनी होगी।


ऐसा न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने भी लोगों से इस बीमारी को लेकर जागरूक रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए सरकारी अस्पताल या टोल फ्री नंबर 18001805145 और मोबाइल नंबर 9918901467 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed