फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   swimming pool closed until 31 March in varanasi; scanners will be installed in hotels & multiplexes

कोरोना का कहर : स्वीमिंग पूल 31 मार्च तक बंद ; होटल, मॉल और मल्टीप्लेक्स में लगेंगे थर्मल स्कैनर

Mon, 16 Mar 2020 08:53 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 16 Mar 2020 08:53 PM IST
सार

  • सार्वजनिक जगहों पर हर छह घंटे पर हाइपोक्लोराइड से पोछा लगाने के निर्देश
  • सात फीट ऊंची दीवार की सफाई करने की भी सलाह
  • जिम और क्लबों में चलेगा डिसइंफेक्शन अभियान
  • खाद्य सामग्री की बिक्री में सफाई के मानकों का पालन कराने के निर्देश

विज्ञापन
swimming pool closed until 31 March in varanasi; scanners will be installed in hotels & multiplexes
अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोवेल कोरोना वायरस-19 से बचाव के लिए सोमवार को जिला प्रशासन ने सभी स्वीमिंग पूल 31 मार्च तक बंद करने और स्टेडियम में बड़े आयोजन नहीं करने का आदेश दिया है। संदिग्धों की पहचान और वायरस का संक्रमण रोकने के लिए होटल, मॉल, मल्टीप्लेक्स सहित 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ वाले संस्थानों में थर्मल स्कैनर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


अधिक भीड़ वाली जगहों के लिए सफाई के नए नियम लागू किए गए हैं। प्रत्येक छह घंटे में हाइपोक्लोराइड से पोछा लगाना होगा। साथ ही सात फीट तक ऊंची दीवार की हर छह घंटे पर सफाई करनी होगी। जिम और क्लबों को लगातार डिसइंफेक्शन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को आयुक्त सभागार में जिले के सभी होटल, ट्रेवेल्स, क्लब संचालकों सहित सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए एडवाजरी की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवाइजरी के अनुसार, सार्वजनिक शौचालयों में हर छह घंटे पर हाइपोक्लोराइड से पोछा लगाना होगा। साथ ही हर तीन घंटे पर दो प्रतिशत ब्लीचिंग सॉल्यूशन से सफाई कराई जाएगी। रिहायशी, सरकारी और व्यवसायिक भवनों की लिफ्ट की दीवार, हैंडल, इंटरकाम रिसीवर, मोबाइल और स्केलेटर रेलिंग सहित जहां भी लोगों का हाथ लगता है, उन सभी जगहों की प्रत्येक घंटे सफाई होगी।

डीएम ने कहा कि बडे़ प्रतिष्ठान, रेस्टॉरेंट, मार्केट प्लेस, दुकानों की गद्दी आदि की नियमित सफाई करें। घरों में नमी सोखने वाली रद्दी चीजें, पुराने समाचार पत्र और जहां धूल इकट्ठा हो रही हो, उन वस्तुओं को हटा दें। वेंटिलेशन और धूप के आने की व्यवस्था करें। 

होटल और रेस्टोरेंट सहित बाजार में खाद्य वस्तुएं बिक्री करने वालें ग्लब्स पहनकर खाद्य सामग्री परोसें। इन सभी जगहों पर सेनेटाइजर रखें और बाहर से आने वाले इसका उपयोग करें, यह भी सुनिश्चित करें।

विदेशी पर्यटकों की होगी निगरानी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली, ईरान, चीन और कोरिया से आने वाले पर्यटकों के नाम, पता व फोन नंबर रजिस्टर में दर्ज करें, ताकि उन्हें निगरानी में रखा जा सके। इन देशों के प्रत्येक पर्यटक को कोरेंटाइन सेंटर तक लाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज और उनके इलाज के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है।

शहर के सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को निर्देश दिए कि वह अधीनस्थ कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव की पूरी जानकारी दें। साथ ही किसी एक स्टाफ को नोडल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed