{"_id":"5d8a7c248ebc3e012e1f4070","slug":"swiming-compitition-varanasi-news-vns485683978","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी प्रतियोगिता में बनारस की लड़कियां अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी प्रतियोगिता में बनारस की लड़कियां अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी समेत गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर जिले के विद्यालयों से सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वाराणसी के बंगाली टोला इंटर कॉलेज, दुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज और बसंत इंटर कॉलेज की करीब 22 बालिकाओं और 26 बालकों का चयन हुआ।
गाजीपुर का एक बालक और चंदौली, जौनपुर से किसी ने भी टीम में जगह नहीं बनाई। प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे बंगाली टोला इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता कैप्टन विमल राय ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी तीन से पांच अक्तूबर 2019 तक लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में हाने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बालक वर्ग में दीपक साहनी, शिवकुमार, हिमेश चौधरी, राजन कुमार यादव, हेमंत कुमार जायसवाल और बालिका वर्ग में साधना साहनी, अंजली यादव, नैंसी पटेल, निशा पुनासा, राजेश्वरी मांझी समेत दर्जनों बच्चे टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान कई विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों में डॉ. एपी सिंह, गोपाल प्रसाद, डॉ. आनंद सिंह, देवेंद्र गोस्वामी, विवेक सिंह, नीरज सिंह समेत सिगरा स्टेडियम तरणताल के प्रशिक्षक कनाई तालपात्रा मौजूद रहे।