फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sweeper Dead body found in suspicious circumstances father accused of murder against daughter-in-law and her mother in Varanasi

वाराणसी: संदिग्ध परिस्थिति में मिला सफाईकर्मी का शव, पिता ने बहू और उसकी मां के खिलाफ दी तहरीर, हत्या का आरोप

Tue, 28 Dec 2021 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Dec 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
sweeper Dead body found in suspicious circumstances father accused of murder against daughter-in-law and her mother in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सरायमोहाना पुलिस चौकी अंतर्गत रसुलगढ़ में मंगलवार सुबह चंदौली के नियमताबाद ब्लॉक में कार्यरत सफाई कर्मी का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने बहू और उसकी मां पर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चंदौली के नियमताबाद ब्लॉक में कार्यरत सफाई कर्मी अभिषेक कुमार गुप्ता उर्फ बबलू(38) ने अपने ही मकान में दुपट्टा व चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पत्नी खुशबू ने डायल 112 को दी।

विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उतार कर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी मृत पति के शव को घर ले आई। अभिषेक मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला था। जो तीन वर्षों से मकान बनवाकर पत्नी खुशबू व बेटी मिस्टी के साथ रसूलगढ़ मोहल्ले में रहता था।

मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बहू और उसकी मां पर हत्या करने का शक जताते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि बहू खुशबू के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पिता ने बताया कि बहू व उसकी मां आए दिन मेरे बेटे को प्रताड़ित करती थी, कमाई का सारा पैसा खुद रख लेती थी और मारपीट भी करती थी। इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed