फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swati will receive kaka saheb kalelkar award

बनारस की स्वाती को मिलेगा काका साहेब कालेलकर सम्मान

Fri, 22 Dec 2017 05:57 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 22 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
Swati will receive kaka saheb kalelkar award
स्वाती शाकम्भरी
महिला ‌हितों के लिए काम करने वाली बनारस की स्वाती शाकम्भरी को काका साहेब कालेलकर साहित्य सम्मान 2017 मिलेगा। स्वाती को 23 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा की ओर से काका साहेब कालेलकर की 132वीं जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा के मंत्री कुसुम साह, संयोजक प्रसून लतोत एवं विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल प्रभाकर ने पत्र भेजकर गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा की ओर से स्वाती को आमांत्रित किया है। इससे पहले भी स्वाती शाकम्भरी को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन


काका साहेब कालेलकर पुरस्कार साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाज-सुधार और राजनीति में हर साल दिया जाता है। स्वाती भदोही की मूल निवासी हैं। उन्होंने बीएचयू से स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाती शाकम्भरी का कहना है कि साहित्य संस्कृति का ही रूप है। जिसे संजोने की जरूरत है। स्वाती ने पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही महिला हितों के काम करना शुरू कर दिया। ‍स्वाती ने महिला स्वास्थ्य पर बहुत काम किया।


स्वाती ने बताया कि पढ़े लिखे युवा वर्ग मसिक धर्म को लेकर बात करने से कतराते हैं तो गांव आदि क्षेत्रों में क्या हाल होगा। इसी बात को लेकर आगे बढ़ी स्वाती ने महिलाओं को जागरुक करने पर काम शुरू किया। उन्होंने महिला समाज में म‌ासिक धर्म जैसे वि‍षयों पर जागरुक करना तथा उससे होने वाली परेशानी से बचने को लेकर अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed