फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swarnamayi Annapurna darshan 30 kg silver and brass coins will be given in Prasad

UP: काशी में पहली बार अन्नपूर्णा बरसाएंगी नवरत्नों का खजाना, प्रसाद में मिलेंगे 30 किलो चांदी, पीतल के सिक्के

Sat, 26 Oct 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 26 Oct 2024 01:29 PM IST
सार

काशी में 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन होंगे। इस दौरान पहली बार 30 किलो चांदी, तांबे और पीतल के सिक्के भी प्रसाद स्वरूप मिलेंगे। 

विज्ञापन
Swarnamayi Annapurna darshan 30 kg silver and brass coins will be given in Prasad
अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ को अन्न-धन की भिक्षा देने वाली स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा पहली बार भक्तों पर चांदी और नवरत्नों का खजाना भी लुटाएंगी। सिक्के और लावे के साथ ही श्रद्धालुओं को पहली बार चांदी, पीतल और तांबे के सिक्के प्रसाद स्वरूप दिए जाएंगे। 29 अक्तूबर को धनतेरस से अन्नकूट तक मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन भक्तों को सुलभ होंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने बांसफाटक स्थित अन्नक्षेत्र में पत्रकारों को दी। महंत शंकर पुरी ने बताया कि 29 अक्तूबर को भोर में 3:30 बजे अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट खुल जाएंगे।
विज्ञापन


माता के पूजन और शृंगार के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए भोर में पांच बजे से खुल जाएंगे। इस बार खजाने के रूप में सिक्के और लावा के साथ 30 किलोग्राम चांदी के सिक्के, पीतल और तांबे के सिक्के भी भक्तों को बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस के दिन एक घंटे पहले खुलेगा मंदिर

महंत शंकर पुरी ने बताया कि धनतेरस के दिन निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। पांच दिनों तक श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा, मां भूमि देवी, महालक्ष्मी और महादेव के रजत विग्रह के दर्शन कर सकेंगे। धनतेरस पर इस बार बहुत ही शुभ योग निर्मित हो रहा है। देश में समृद्धि रहेगी और कोष भरा रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त में भोर में माता का पूजन व आरती के बाद खजाने की पूजा की जाएगी। वर्ष में सिर्फ चार दिन भक्तों को दर्शन का अवसर मिलता था, लेकिन लगातार दूसरे वर्ष भी पांच दिन स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

बांसफाटक से मिलेगा प्रवेश, बढ़ाई गई कैमरों की संख्या

धनतेरस पर भक्तों को बांसफाटक से होते हुए गेट नंबर एक ढुंढिराज से मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में बनी अस्थायी सीढि़यों से होते हुए स्वर्णमयी माता के दर्शन कर श्रद्धालु कालिका गली से बाहर निकलेंगे। बांसफाटक से गोदौलिया तक बैरिकेडिंग कराई जा रही है। प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के लिए कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है। कंट्रोल रूम के जरिये निगरानी की जाएगी। जगह-जगह सेवादार तैनात रहेंगे और सभी दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन का इंतजाम रहेंगे। धनतेरस से अन्नकूट तक श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed