फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swaranjali of sound, rhythm, rhythm offered to the worshiper of Naad Brahm

नाद ब्रह्म के उपासक को अर्पित की सुर, लय, ताल की स्वरांजलि

Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Swaranjali of sound, rhythm, rhythm offered to the worshiper of Naad Brahm
नाद ब्रह्म के उपासक पद्मविभूषण पं. किशन महाराज की 99वीं जयंती पर जन्मशताब्दी समारोह का श्रीगणेश हुआ। देश भर में वर्ष पर्यंत चलने वाले आयोजन की शुरुआत सरस्वती कक्ष सभागार में मां सरस्वती के चरणों में सुर, लय और ताल की मनमोहक जुगलबंदी से हुई। संगीत प्रेमियों ने तबला सम्राट को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

कबीर चौरा स्थित सरस्वती कक्ष में शनिवार को जन्मशताब्दी समारोह की प्रथम प्रस्तुति प्रवीण उद्धव और उनके पुत्र श्रुतिशील उद्धव के युगल तबला वादन से हुआ। गायन पर मृणाल रंजन और हारमोनियम पर प्रेम रंजन ने संगत की।
विज्ञापन

दूसरे कार्यक्रम में देवाशीष डे ने मंच संभाला। राग सरस्वती में विलंबित रचना एकताल में निबद्ध नाथ कैसे गज के फंद छुड़ाए...और द्रुत रचना तीनताल में लंगरवा ढीठ मानत नाही...सुनाकर पं. किशन महाराज को स्वरांजलि दी। गायन में जयंतिका डे और शुभंकर डे ने साथ दिया। तबले पर नंदकिशोर मिश्र और हारमोनियम पर पंकज मिश्र ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे कार्यक्रम में विशाल कृष्ण ने कथक की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। उठान, तोड़ा, परन, तिहाई, टुकड़े, बंदिश से मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर कुशाल कृष्ण, गायन और हारमोनियम पर संतोष मिश्रा व सितार पर नीरज मिश्रा ने संगत की। धन्यवाद ज्ञापन अंजली मिश्रा और संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जी के चित्र पर उनके पुत्र पंडित पूरण महाराज, पुत्री अंजली मिश्रा, मुख्य अतिथि रेवती अय्यर, विशिष्ठ अतिथि आरती सिन्हा, नाती अमरेंद्र मिश्र, गगन मिश्र, राजेश जैन, शिवम मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्र, उदय राव ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed