फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami Vivekananda statue will come varanasi at rath on 17 january yatra will go to Prayagraj

Varanasi: रथ पर सवार होकर काशी आएगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, यहां से प्रयागराज रवाना होगी यात्रा

Sat, 14 Jan 2023 08:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 08:07 PM IST
सार

कन्याकुमारी स्थित स्वामी विवेकानंद केंद्र के 50 साल पूर्ण होने पर स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के उत्तर प्रदेश प्रांत शाखा की ओर से संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से 12 जनवरी से 23 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली जा रही है। 

विज्ञापन
Swami Vivekananda statue will come varanasi at rath on 17 january yatra will go to Prayagraj
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रथ पर सवार होकर स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा काशी आएगी। राष्ट्रीय युवा दिवस पर लखनऊ से शुरू हुई स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 17 जनवरी को बनारस पहुंचेगी। 18 जनवरी को काशी में भ्रमण के बाद यह संदेश यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। 

विज्ञापन


कन्याकुमारी स्थित स्वामी विवेकानंद केंद्र के 50 साल पूर्ण होने पर स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के उत्तर प्रदेश प्रांत शाखा की ओर से संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से 12 जनवरी से 23 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन

इन जिलों से गुजरेगी संदेश यात्रा

संदेश यात्रा के स्वागत समिति के सदस्य नित्यानंद राय एडवोकेट ने बताया कि 12 जनवरी को लखनऊ से शुरू हुई संदेश यात्रा बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, पडरौना, देवरिया, मऊ, गाजीपुर होते हुए काशी पहुंचेगी। 18 जनवरी को काशी से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी, फिर भदोही, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव होते हुए 22 जनवरी को लखनऊ में समाप्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed