{"_id":"5e5a934f8ebc3ec98830113c","slug":"swami-prasad-maurya-statement-on-delhi-violence-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा विरोधी पार्टियों की साजिश, संपत्ति जलाने वालों से होगी भरपाई: स्वामी प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा विरोधी पार्टियों की साजिश, संपत्ति जलाने वालों से होगी भरपाई: स्वामी प्रसाद मौर्य
Sat, 29 Feb 2020 10:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में शनिवार को अष्टभुजा स्थित डाक बंगला पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा आजम खान को न्यायालय के आदेश पर हिरासत में लिया गया है। इसमें सरकार की कोई राजनैतिक दुर्भावना नहीं है। राजनैतिक षड्यंत्र होता तो इतने कारवाई व एफआईआर पर पहले ही गिरफ्तार हो गए होते।
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा पर कहा यह विरोधी पार्टियों का सुनियोजित साजिश का नतीजा है। जो सरकारी संपत्ति जला रहे हैं इसकी भरपाई उन्हीं से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां मारपीट, आगजनी, हिंसा व खून- खराबा के माध्यम से पूरे देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कहा सारी विपक्षी पार्टियां कितनी भी साजिश क्यों न कर लें वह अपने इस गंदे राजनीत में कभी कामयाब नहीं होने पाएंगे। उन्होंने कहा ऐसे लोगो के साथ कानून सख्ती से निपटेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा जो भी सरकारी संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं, इसकी भरपाई भी उन्हीं लोगों से कराई जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल निवर्तमान जिला महामंत्री व शिक्षक अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शास्त्री सेतु पर से भारी वाहनों के आवागमन के लिए सीआरआरआई /पीडब्ल्यू डी की ओर से प्राक्कलित धनराशि तत्काल जारी कराकर मरम्मत पूर्ण कराने की मांग की।
कहा मरम्मत कार्य में लग रहे समय तक नव निर्मित भटौली या चुनार गंगा सेतु से भारी वाहनों के सुलभ आवागमन के लिए अप्रोच रोड सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित करने की मांग की गई। कैबिनेट मंत्री ने इस गंभीर संकट का जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अखिलेश तिवारी, शशांक, राजू यादव, अशफाक खान आदि मौजूद रहे।
कहा मरम्मत कार्य में लग रहे समय तक नव निर्मित भटौली या चुनार गंगा सेतु से भारी वाहनों के सुलभ आवागमन के लिए अप्रोच रोड सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित करने की मांग की गई। कैबिनेट मंत्री ने इस गंभीर संकट का जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अखिलेश तिवारी, शशांक, राजू यादव, अशफाक खान आदि मौजूद रहे।