फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami Nischalanand Arrives in Kashi States Governments Not Serious About Cow Protection

काशी पहुंचे स्वामी निश्चलानंद: कहा- गो रक्षा के मामले में सरकारें गंभीर नहीं हैं, राजनेताओं की ली चुटकी; तंज

Sat, 18 Apr 2026 05:49 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Apr 2026 05:49 AM IST
सार

Varanasi News: काशी प्रवास पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि आज राजनेता ही राजगुरु हो गए हैं। भौतिकवाद पर उन्होंने कहा कि यह शब्द भूत से बना है। भक्तों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।

विज्ञापन
Swami Nischalanand Arrives in Kashi States Governments Not Serious About Cow Protection
गोवर्धन पीठाधीश्वर पुरी के शंकराचार्य के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: काशी प्रवास पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि आज राजनेता ही राजगुरु हो गए हैं। भौतिकवाद पर उन्होंने कहा कि यह शब्द भूत से बना है। भक्तों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।

विज्ञापन


गोवर्धन पीठाधीश्वर पुरी के शंकराचार्य के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार को आठ दिनों के प्रवास पर काशी पहुंचे। अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय दक्षिणामूर्ति मठ में सुबह 11.30 बजे पहुंचने पर सनातन भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और दंडवत किया। शाम को भक्तों को दर्शन और उनके प्रश्नों का समाधान किया। करीब दो दर्जन भक्तों ने धार्मिक सवालों समेत गो माता व भारत के हिन्दू राष्ट्र होने जैसे सवाल पूछे। शंकराचार्य दक्षिणामूर्ति मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा, साधना शिविर आदि आयोजनों में शामिल होंगे।

विज्ञापन

सरकारों पर किया तंज

शंकराचार्य ने कहा कि संस्कृत का प्रचार होना चाहिए। यह हमें सुसंस्कृत बनाती है। गो रक्षा के मामले में सरकारें गंभीर नहीं हैं। उस मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार करके गो रक्षा करनी होगी। मनमोहन सिंह की जब सरकार केंद्र में थी तब नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गो हत्या बंद हो। 

वे गायों की रक्षा के लिए पीएम बने, लेकिन अब कहते हैं कि गो रक्षक गुंडे हैं। राजनेताओं को राजा कहकर चुटकी लेते हुए कहा कि आज राजनेताओं के राजा ही राजगुरु हो गए हैं। एक प्रश्न के उत्तर में भक्त की परिभाषा, लक्षण के बारे में बताया। कहा कि ज्ञानी को भी भक्त कहा गया है। नारायण प्रथम गुरु थे। 

जीव समूह में निवास करने वाले नारायण हैं। क्षीर सागर में शयन करने से वे नारायण हैं। भौतिकवाद पर कहा कि यह शब्द भूत से बना है। कुछ भूत कर्म परेशान करते हैं। गीता के 13वें अध्याय में कहा गया है कि ओम का नाम प्रकृति है। जो प्रेम की तरह ही ढाई अक्षर का है। कहा भी गया है कि ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय। इसलिए ब्रह्म से प्रेम करो। ब्रह्म की शरण में जाना ही ज्ञान है।

शंकराचार्य एक सप्ताह करेंगे प्रवास
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 23 अप्रैल तक काशी में प्रवास करेंगे। 24 को चले जाएंगे। उनके शिष्य स्वामी निर्विकल्पा नंद ने बताया कि देश के कई भागों में संपन्न हो चुके साधना व राष्ट्र रक्षा शिविर इस वर्ष काशी में 20, 21, 22 अप्रैल तक होगा। मठ में विविध कर्यक्रम होंगे। शंकराचार्य प्रवास के दौरान 23 अप्रैल को मठ में नव निर्मित मंदिर में भगवान दक्षिणामूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 21 को आदि शंकराचार्य का प्राकट्य मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed